लो वोल्टेज की शिकायत लेकर परोसा पावर हाउस पहुंचे किसान, समाधान की मांग
एंकर
जालौन के कदौरा विकासखंड क्षेत्र के कई किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या का आरोप लगाते हुए परोसा पावर हाउस पहुंचकर बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की।
वीओ
जालौन के कदौरा विकासखंड क्षेत्र के हरचन्दपुर, रियाजनगर, परोसा और निस्वापुर सहित आसपास के गांवों के किसानों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। किसानों का कहना है कि इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी शिकायत को लेकर किसान परोसा पावर हाउस पहुंचे और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन एवं मौखिक शिकायत देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उन्हें आगे भी अपनी मांग उठानी पड़ेगी।
इस दौरान गंगाराम साहू, नागेंद्र चौधरी, पप्पू साहू, राजनारायण यादव, अंकित दीक्षित, सुरेंद्र यादव, रविंद्र यादव, बबलू दद्दा, कामता यादव, आशीष राजावत, शिवजी यादव तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय कुशवाहा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
Jalaun, Jalaun | Jul 31, 2026