नीमडीह: जामडीह रेलवे गेट पर दो दिन से लंबा जाम, वाहन चालक परेशान
नीमडीह थाना क्षेत्र के जामडीह रेलवे फाटक पर पिछले दो दिनों से लंबा जाम लगा हुआ है. टाटा - पुरुलिया मार्ग जर्जर एनएच 32 पर एक वाहन के ब्रेकडाउन होने और बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है. यात्री बस, ट्रक, छोटे वाहन और राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे. ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है. स्थ