मुगलसराय: मुगलसराय क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
मुगलसराय चंधासी कोयला मंडी सहित नेशनल हाईवे व अन्य क्षेत्रों में रविवार दोपहर 02 बजे पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के निर्देश दिए।