मेरठ: रोहटा में चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों के बिजली के तार काटकर किया आतंक, दूसरी वारदात से फूटा गुस्सा
Meerut, Meerut | Jul 4, 2026 मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर और जिनजोकर के जंगल में चोरों ने एक बार फिर किसानों को निशाना बनाया। देर रात अज्ञात बदमाश कई ट्यूबवेलों तक जा रहे बिजली के तार काटकर ले गए। लगातार दूसरी बार हुई इस वारदात से किसानों में भारी आक्रोश है।