लोहरदगा: बारात की खुशियां मातम में बदली: डीजे वाहन पर 11 हज़ार हाई टेंशन तार गिरने से मची चीख-पुकार
लोहरदगा जिले के बड़की चांपी रोड में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार में बदल दिया। बारात से लौट रहे डीजे वाहन पर सवार बारातियों के ऊपर 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं एक युवक मामूली करंट लगने के बाद घबराकर अस्पताल से फरार हो गया। मृतक की पहच