पटना ग्रामीण: डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित वकील डॉ अभिषेक प्रियदर्शी के घर पर बम से हमला, पुलिस कर रही है छानबीन
पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित वकील डॉक्टर अभिषेक प्रियदर्शी के घर पर बम से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर डॉक्टर अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि वह अपने घर पर क्लाइंट के साथ मीटिंग कर रहे थे। तभी अचानक धमाका हुआ। जब वह लोग बाहर आए तो धुंआ निकल रहा था।