पंचकूला: ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच के एक प्रतिनिधिमंडल की लखनऊ के आलमबाग-चारबाग के दफ्तर में केंद्रीय कार्यकारिणी से की मुलाकात
ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के आलमबाग-चारबाग की केंद्रीय कार्यकारिणी से मिलने मंगलवार को लखनऊ गया था। जिसके बाद ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को वर्कशॉप कालका में मीडिया के समक्ष बताया कि इस दौरान रेलवे कर्मचारियों की मुख्य मांगें और रेलवे क्वार्टरों के हालात के बारे में अवगत कराया गया।