पंचकूला: अम्बाला लोकसभा से भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने पर बंतो कटारिया ने किया पार्टी हाईकमान का धन्यवाद
पंचकूला में आज अम्बाला लोकसभा से भाजपा के द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा नेत्री बंतो कटारिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है उस पर वह खरा उतरेंगी और अंबाला लोकसभा से विजय प्राप्त करेंगी।