पंचकूला: सेक्टर 1 में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान, पोषण ट्रैकर प्रशिक्षण एवं एचबी टेस्ट कैंप का किया गया आयोजन
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सविता नेहरा की अध्यक्षता में आईवाईसीएफ, वृक्षारोपण अभियान, पोषण ट्रैकर प्रशिक्षण एवं एचबी टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आए सभी लोगों का एचबी टेस्ट किया गया। साथ ही आयरन की गोलियों भी वितरित की गई, जिससे एनीमिया को दूर किया जा सके।