पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिय को पंचकूला में बधाई देने पहुंची
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज लोकसभा चुनाव के लिए जारी लिस्ट में अम्बाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को उनके निवास स्थान पर पंचकूला में बधाई देने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी पहुंची। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया भारी मतों से विजय प्राप्त करेगी।