पंचकूला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले CM नायब सैनी, पंचकमल कार्यालय पंचकूला में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी
पंचकमल कार्यालय पंचकूला में आज भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हरियाणा के CM नायब सैनी के द्वारा PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा की सबको साथ लेकर मजबूती से हरियाणा को आगे ले जाना है। मनोहर लाल के नेतृत्व में जो हरियाणा की छवि बनी है उन सब बातों को आगे बढ़ाना है।