पोहरी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को थाना प्रभारी रवि चौहान ने किया गिरफ्तार
थाना पोहरी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 100/2026 मे नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर ले जाने एवं बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया। मामले की जानकारी पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दी है।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं बरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे।