कायमगंज: कायमगंज में रक्षाबंधन से पहले चीनी महंगी हुई, 15 दिन में थोक भाव ₹19 बढ़ा, मिठाई के दाम बढ़ने का भी खतरा
कायमगंज में त्योहारों का मौसम शुरू होते ही महंगाई का असर भी दिखाई देने लगा है।रक्षाबंधन से ठीक पहले चीनी के दामों में अचानक तेजी आने से मिठाई कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।पिछले 15 दिनों में थोक बाजार में चीनी का भाव 45 रुपए से बढ़कर 64 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसका असर अब फुटकर बाजार में भी दिखाई दे रहा है, जहां चीनी 68 से 70 रुपए किलो तक बिक रही।