पहाड़ी: कामां क्षेत्र में ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिया गया फोकस
आगामी अधिक मास को देखते हुए जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने कामां क्षेत्र में ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कामां के आसपास के गांवों तक मार्ग की स्थिति का जायजा लिया।कच्चे मार्ग को सुगम बनाया जाए,अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिसके लिए गुरुवार शाम 4बजे निर्देश दिए हैं।