रॉबर्ट्सगंज: महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त पहल, सोनभद्र में मिशन शक्ति टीम ने चलाया अभियान
सोनभद्र जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिले भर में व्यापक एवं प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया इस दौरान मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बाल