धनौरा: पितृ अमावस्या पर तिगरी-बृजघाट में उमड़ेगी आस्था की भीड़, डीएम-एसपी ने तैयारियों का किया निरीक्षण
पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए अमरोहा के तिगरी गंगा धाम और बृजघाट में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष।