पटोरी: अग्निशमन सेवा सप्ताह: प्रभात फेरी और मॉक ड्रिल, लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई
समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा सेवा सप्ताह के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान मॉक ड्रिल के जरिए आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।