डूंगला: ललित सागर बांध और गुप्तेश्वर महादेव परिसर का होगा विकास, ₹2-3 करोड़ स्वीकृत
बड़ी सादड़ी के ललित सागर बांध और गुप्तेश्वर महादेव परिसर में करीब 2-3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई है। मंत्री गौतम दक के प्रयासों से स्वीकृत इन योजनाओं में बांध का सुदृढ़ीकरण, सौंदर्याकरण, रिंग रोड और सीसी रोड निर्माण शामिल है। साथ ही पक्की दीवार और श्रद्धालुओं के लिए बैठने की अच्छी व्यवस्था होगी।