महाराजपुर: ग्राम ऊजरा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, वीडियो वायरल
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊजरा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया,दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इस मामले पर थाना प्रभारी रीता सिंह ने आज 9 मई शाम 5:00 बजे बताया कि दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और जांच जारी है।