मऊरानीपुर: कटेरा में खेत की नाप में खेल का आरोप, राजस्व टीम पर सवाल, किसान ने SDM से न्याय की गुहार लगाई
मऊरानीपुर तहसील के ग्राम कटेरा में एक किसान ने राजस्व टीम पर खेत की गलत नाप कर विपक्षी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मुकेश ने SDM को शिकायत देकर दोबारा सीमांकन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। SDM श्वेता साहू ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।