खुरई: सागर रोड पर सिलोधा गांव के पास आयल टैंकर की बाइक सवार से टक्कर, घायल को खुरई अस्पताल से सागर रेफर किया गया
Khurai, Sagar | Dec 6, 2024 गुरुवार रात लगभग 11 बजे सागर रोड पर सिलोधा गांव के पास एक आयल टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को 108 एंबुलेंस से खुरई अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर हालत में उसे सागर रेफर कर दिया गया,घायल खुरई की पहचान खुरई के अब्दुल कलाम वार्ड निवासी पप्पू उर्फ शिवकुमार यादव के रूप में हुई जो कोकलवारा गांव से अपनी खेती का काम करके लौट रहा था,पुलिस जांच में जुटी