खुरई: निर्तला गांव की शासकीय हाई स्कूल में 4 फीट लंबी जहरीली गोह देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई, बाद में उसे पकड़ा गया
Khurai, Sagar | Dec 6, 2024 शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे खुरई के निर्तला गांव की शासकीय हाइ स्कूल के बच्चों में उस समय चीख पुकार और भगदड़ मच गई जब उन्होंने एक 4 फिट लंबी जहरीली गोह को अपनी ओर आते देखा। चीख पुकार सुनकर सभी शिक्षक वहां पहुंचे शोरगुल से गोह भी एक कमरे में कबाड़ के नीचे छिप गई। बाद में एक प्रशिक्षित व्यक्ति को बुलाकर उसे पकड़वा कर दूर छोड़ दिया गया।