अटरू: अटरू क्षेत्र की रेबारियों की ढाणी में तेज हवाओं से लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Atru, Baran | May 9, 2026 कुंजेड क्षेत्र के कनोटीया के पास रेबारियों की ढाणी में शुक्रवार देर रात सूखे चारे के ढेरों (नोलाइयो) में आग लग गई। तेज आंधी और हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। आग को बेकाबू होते देख ढाणी के निवासियों ने शुरुआत में अपने स्तर पर इसे बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग तेजी से झाडोता के जंगल की ओर बढ़ने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।