भरथना: बकेवर नगला खादर में जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के नगला खादर गांव में रविवार दोपहर करीब 4 बजे जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में रामसेवक और महेंद्र सत्यार्थी पुत्रगण पूरनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बकेवर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।