बैतूल: देर रात देव पूजा कर वापस लौट रहे पिता पुत्र के साथ लाखपुर गांव के पास हुई मारपीट।घायल पिता को जिला अस्पताल किया भर्ती।
Betul, Betul | May 20, 2024 घटना लाखापुर गांव के पास की है। जहां रविवार देर रात्रि में फगनू उइके अपने बेटे राज कुमार के साथ बाइक से देव पूजा करके वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी लाखापुर गांव के पास अज्ञात लोगो ने उनकी बाइक को रोककर दोनो के साथ जमकर मारपीट की।इस मारपीट में फगनू उइके को गंभीर चोट लगी है। उसे सोमवार जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है।