बैतूल: भडूस गांव में महिला मजदूर को खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने काटा महिला को जिला अस्पताल किया भर्ती।
Betul, Betul | May 19, 2024 घटना बैतूल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले भडूस गांव की है। जहां पर रविवार को खेत में काम करने आई केरपानी निवासी एक महिला को जहरीले साप ने काट लिया। इसके बाद महिला को आसपास काम कर रहे मजदूरों ने खेत मालिक की मदद से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।