मंडला: जिला चिकित्सालय में भिड़े दो सांड, मची अफरा-तफरी, परिसर में मवेशियों व श्वानों से परिजनो की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी
Mandla, Mandla | Jun 14, 2026 जिला चिकित्सालय परिसर में रविवार एक बजे ब्लड बैंक कक्ष के सामने दो सांडों के आपस में भिड़ जाने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई घटना से मरीज, उनके परिजन और अन्य लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। यहां सांडो को भगाने के लिए गार्ड या कोई कर्मचारी भी आगे नहीं आया। करीब 15 मिनट दोनो सांड के बीच घमासान चलता रहा।