संसद परिसर में सायरन बजते ही बढ़ी सुरक्षा, कुछ देर के लिए गाड़ियों की एंट्री रोकी गई
Delhi, India | Mar 16, 2026 नई दिल्ली। संसद परिसर में सोमवार दोपहर अचानक सुरक्षा अलर्ट के चलते कुछ समय के लिए गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। बताया गया कि प्रवेश द्वार पर बूम बैरियर गिरने के बाद सुरक्षा सायरन बज गया, जिससे सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए। एहतियात के तौर पर संसद परिसर में वाहनों की एंट्री अस्थायी रूप से रोक दी गई।