बख्शी का तालाब: बीकेटी में महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में महिला थाना द्वितीय की टीम ने बीकेटी के बड़ी बाजार में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए।