जयसिंहनगर: जिले के कई मतदान केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, मतदाताओं से की चर्चा
लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के अंतर्गत बनाए गए मतदान केंद्र शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनसुकली सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा करते हुए कहा की आगामी 19 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन मतदान अवश्य करें।