जयसिंहनगर: छकता में वन विभाग के बीट गार्ड के साथ मारपीट करने वाले मंडल उपाध्यक्ष की पुलिस से हुई शिकायत
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत छकता में बीट गार्ड के साथ मारपीट करने वाले सीधी मंडल उपाध्यक्ष की पुलिस से शिकायत हुई है। शनिवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि अमझोर वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है, जिस पर जांच कर सीधी मंडल उपाध्यक्ष एवं अन्य सहयोगियों पर जल्द मामला दर्ज किया जाएगा।