स्वार: रामपुर DM अजय कुमार द्विवेदी ने निर्धन असहाय लोगों को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपे
Suar, Rampur | Sep 17, 2026 कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दो निर्धन एवं असहाय लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष/आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए। चेक प्राप्त करने के बाद दोनों लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने आर्थिक सहायता के लिए DM और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।