बहोरीबंद: ग्राम पथराड़ी पिपरिया में उपसंचालक पशुपालन ने गोवर्धन गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश
कटनी– कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी ने विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम पथराड़ी पिपरिया स्थित गोवर्धन गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाओं, पशुओं के रख-रखाव तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया।