पंचकूला: HMT पिंजौर और कालका शहर में मनाई गई श्री गुरु रविदास जयंती, इस मौके पर आयोजित विशाल लंगर में पहुंचे हजारों श्रद्धालु
शनिवार के दिन HMT पिंजौर और कालका शहर में श्रद्धालुओं द्वारा मनाई गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती। इस मौके पर HMT कॉलोनी में श्री गुरु रविदास सभा में आयोजित जयंती समारोह के मौके पर पूर्व मेयर पंचकूला मनवीर कौर गिल और पिंजौर नालागढ़ रोड और बिटना रोड पिंजौर में आप पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने शिरकत की।