छतरपुर: पीतांबरा मंदिर के पीछे तलैया में डूबने से युवक की मौत, मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर स्थित पीतांबरा मंदिर के पीछे तलैया में मछली पकड़ने गया एक युवक तलैया में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई,वही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर शव को पानी से निकाला गया। इस मामले की जानकारी पुलिस ने आज 15 अप्रैल शाम 4 बजे दी है।