टोंक: जिला परिषद सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित सीएसआर कार्यशाला में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने की शिरकत
Tonk, Tonk | Jun 14, 2025 टोंक जिला परिषद सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिला परिषद सभागार में सीएसआर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, अधिकारी ,उद्यमी एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यशाला में टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।