सिराथू: बमरौली गांव में बकरी के बच्चे को ढूंढने निकली महिला ट्रेन की चपेट में आई, दर्दनाक मौत
कोखराज इलाके के बमरौली गांव की सोनिया देवी की ट्रेन की जद में आकर दर्दनाक मौत हो गई है।पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव के रहने वाले मनोज कुमार दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।पत्नी सोनिया देवी गांव में 6 बच्चों के साथ रहती हैं।बुधवार को बकरी का बच्चा खो गया, जिसे ढूंढने गई थी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है।