सिराथू: सैनी कड़ा मार्ग पर बस स्टाप के बावजूद नहीं है रोशनी की व्यवस्था, यात्री होते हैं हलाकान, शिकायतें बेअसर #jansamasya
चौड़ीकरण के चलते सैनी चौराहा के कड़ा मार्ग पर अस्थाई रूप से बस स्टॉप बन गया।कानपुर से प्रयागराज जाने वाले यात्री यहां से बस पकड़ते हैं और उतरते है।चौराहे पर बिजली की रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है।यात्री अंधेरे में परेशान होते है।बाहरी तीर्थ यात्री भी परेशान होते हैं।यहां के लोगों ने बताया कि नेताओं अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।