सिराथू: अझुवा में सप्लाई पाइप के लीकेज को ठीक करने गड्ढे में उतरे कर्मचारी मलबे में दबकर घायल
अझुवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में सप्लाई पाइप का लीकेज खराब था जिसकी शिकायत पर लीकेज ठीक करने के लिए मंगलवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनिल जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में उतरा हुआ था।इसी दौरान वह मलबे में दब गया लोगों ने उसे निकाल कर अस्पताल भेजा है।बताया जाता है कि सैनी के गरई गांव का रहने वाला अनिल नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग का कर्मचारी है जो घायल हुआ है।