रघुराजनगर। सोहावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौरैया अंतर्गत ग्राम रमपुरा में सड़क की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम रघुराजनगर एल. आर. जांगड़े ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सड़क की गुणवत्ता एवं निर्माण/मरम्मत कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।