गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ थाने पर पथराव मामले में सीकरी गांव में पुलिस की दबिश, आरोपी फरार मिलने पर टीम खाली हाथ लौटी
गोविंदगढ़ थाने पर हुए पथराव का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ सीकरी गांव में दबिश दी। हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली, क्योंकि आरोपी पहले ही गांव छोड़कर फरार हो चुके थे।