होशंगाबाद नगर: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए बने 177 केंद्रों में से 20 पर खरीदी शुरू नहीं हो सकी
जिले में गेहूं खरीदी व्यवस्था लड़खड़ाती नजर आ रही है। जिले के 177 खरीदी केंद्रों में से 20 केंद्रों पर खरीदी शुरू ही नहीं हो सकी है। सोमवार को करीब 1 बजे तक केंद्र शुरू नहीं हो पाए हैं 16 केंद्र ऐसे हैं जहां 9 से भी कम किसान गेहूं बेचने पहुंचे हैं। गुणवत्ता के नाम पर भी बड़ी मात्रा में गेहूं रिजेक्ट हो रहा है। जिससें किसान 0परेशान है।