मुज़फ्फरनगर: सिद्धपीठ श्री दुर्गा देवी मंदिर मोहल्ला बंजारान में श्री गणेश जन्मोत्सव समारोह का हुआ आयोजन, भक्तों ने की पूजा
सिद्धपीठ श्री दुर्गा देवी मंदिर मोहल्ला बंजारान में श्री गणेश जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने भगवान श्री गणेश की पूजा करते हुए सुख और समृद्धि की कामना की। बता दें सिद्धपीठ श्री दुर्गा देवी मंदिर परिवार के द्वारा शनिवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर 8वां श्री गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।