मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार को एक पिकअप गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी पुलिस चौकी के पास एक बाइक सवार युवक नीरज पुत्र इंद्रपाल निवासी ज्ञानामाजरा को एक पिकअप गाड़ी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे राहगीरों ने तुरंत ही चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।वहीं पुलिस ने पिकअप गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी।जिसे पुलिस ने जड़ौदा पांडा पुलिस चौकी पर पकड़ लिया है।