मुज़फ्फरनगर: जिला अस्पताल में मरीज के तीमारदारों के साथ नर्स की हुई कहासुनी व नर्स ने हाथापाई का लगाया आरोप, कार्य का किया बहिष्कार
जिला अस्पताल के एक्स्ट्रा वार्ड में किसी बात को लेकर एक नर्स व मरीज के तीमारदारों में कहा-सुनी हो गई। नर्स का आरोप है मरीज के तीमारदारों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार सहित हाथा-पाई की। पीड़ित नर्स व अन्य कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर अपनी अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।