मुज़फ्फरनगर: कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
डीएम कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओं ने कासगंज में हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या को लेकर रोष प्रकट करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही महिला अधिवक्ता की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे,और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दे।अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी गई तो व सड़को पर उतरेंगे