महाराजगंज: भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित हुई प्रदर्शनी
गुरुवार को 4 बजे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में उनके जीवन व कृतित्व पर आधारित भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई। महिला मोर्चा ने रंगोली बनाई। प्रदर्शनी का अवलोकन पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, विधायक जयमंगल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित पदाधिकारियों ने की।