भदेसर: भदेसर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई से गूंजा भेरुजी बस स्टैंड
सोमवार दोपहर ढ़ाई बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की पश्चिम बंगाल असम और पांडिचेरी में ऐतिहासिक जीत के बाद भदेसर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष हीरालाल रायका के नेतृत्व में भेरुजी बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और जीत को ऐतिहासिक बताया।