हसनपुर: हसनपुर नगर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, जमकर हुई ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
नगर में रविवार की दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई और फिर ओलावृष्टि के चलते नगर वासियों को गर्मी से राहत दिलवाने का काम किया है। नगर वासी काफी दिनों से भीषण गर्मी से परेशान थे गर्मी के चलते विद्युत उपकरण भी शोपीस साबित हो रहे थे, वहीं रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे आसमान में काली घटा छा गई।