कोंडागांव: ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद, कोंडागांव में भी मेडिकल स्टोर्स रहेंगे बंद
ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में अखिल भारतीय केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन के आह्वान पर 20 मई 2026 को देशभर में 24 घंटे की हड़ताल होगी। इस बंद में छत्तीसगढ़ सहित कोंडागांव जिले के दवा व्यापारी भी शामिल होंगे। कोंडागांव दवा विक्रेता संघ ने हड़ताल को पूर्ण समर्थन देते हुए आज सोमवार शाम 4:30 बजे एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अजय उरांव की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक मे